20 साल की युवती ने की खुदकुशी, जान देने से पहले अपने मोबाइल फोन का सारा डेटा किया डिलीट

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के कर्मचारी की बेटी ने रविवार को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। युवती के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह से साफ नहीं हो पाई है। घर वालों को इस घटना के बारे में तब पता चला जब युवती ने दोपहर तक अपने कमरे का दरवाजा ही नहीं खोला। पुलिस के मुताबिक युवती का नाम रिया त्रिपाठी है। उसके पिता संजय त्रिपाठी की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि बीती रात सभी लोग खाने के बाद अपने-अपने कमरों में चले गए।

युवती भी सोने चली गई। जब दोपहर बाद उसके कमरे के दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर गए तो देखा रिया जमीन पर पड़ी है उसके सिर से खून बह रहा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरूआती जांच में पाया कि युवती ने पहले दुपट्‌टे से फांसी लगाने की कोशिश की मगर जमीन पर गिरने से उसके सिर में चोट आई। जान देने से पहले उसने मोबाइल फोन से सारा डेटा डिलीट कर दिया है। मोबाइल का डेटा रीकवर करने की कोशिश की जा रही है ताकि इस खुदकुशी के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। आस-पास के लोगों ने बताया कि परिवार में आए दिन आपसी झगड़े होते रहते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो आत्महत्या करने वाली युवती रिया की है। कंपनी सेक्रेट्ररी बनने का सपना लिए वह पढ़ाई कर रही थी, परिवार के लोग घटना के बाद हैरान हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/suicide-in-bhilai-of-chhattisgarh-riya-tripathi-daughter-of-bsp-worker-127758303.html

Post a Comment

और नया पुराने