कोरोना से निपटने केंद्र ने सात महीनों में छग को दिए 21 लाख टैबलेट और 230 वेंटिंलेटर

पिछले सात महीने से कोरोना वाइरस की जांच के लिए छत्तीसगढ़ को दिए गए संसाधनों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं में वाकयुध्द के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा खुलासा किया है । केंद्र ने अब तक छत्तीसगढ़ को 230 वेंटिलेटर, 21 लाख से अधिक एचसीक्यू टैबलेट और 1.87 लाख पीपीई किट दिए हैं। दुर्ग के सांसद विजय बघेल व बिलासपुर के सांसद अरूण साव को स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि एम्स रायपुर,जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सिम्स बिलासपुर. राजनांदगांव व रायपुर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस में कोविड-19 की प्रयोगशालाएं आरटी-पीसीआर परीक्षण कर रही हैं।
अब एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम आईडीएसपी सामुदायिक सर्विलांस से संपक4 में आने वाले व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। 20 सितंबर तक 40 लाख लोगों को सर्विलांस में रखा गया है। देश में हर दिन एक मिलियन नमूनों की जांच हो रही है। 20 सितंबर तक 6.43 करोड़ लोगों के नमूनों की जांच कर ली गई। छत्तीसगढ़ को क्या मिला केंद्र से

20 सितंबर की स्थिति में मदद

मेडिकल इक्विपमेंट्स

  • वेंटिलेटर - 230
  • एचसीक्यू टेबलेट - 21.2 लाख
  • पीपीई - 1.87 लाख
  • एन-95 - 4.62 लाख

लेबोरेट्रीज टेस्टिंग

  • गर्वनेंट लैब - 32
  • पीवीटी लैब - 05

टेस्टिंग किट्स सप्लाई

  • आरएनए एक्सट्रैक्शन किट्स - 92,072
  • आरटी-पीसीआर किट्स - 1,42,132
  • वीटीएम किट्स - 31,099


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/center-to-deal-with-corona-21-lakh-tablets-and-230-ventilators-given-to-chg-in-seven-months-127750890.html

Post a Comment

और नया पुराने