खुद को पुलिसवाले बताकर ट्रक ड्राइवर पर पिस्टल अड़ा दिया और उससे मोबाइल छीन लिया। उन्होंने फोन पे का कोड नंबर पूछकर खाते से 21 हजार रुपए अपने नाम ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने नाबालिग सहित दो को गिरफ्तार किया है। लूट का शिकार नागपुर के शिव शक्ति नगर वाणी निवासी चेतन घुलक्षे हुआ था। वह ट्रक ड्राइवर है। 12 सितंबर को कोरबा आया था। वहां से सामान खाली कर वापस नागपुर लौट रहा था।
गुरुवार की रात करीब 9 बजे सीपत क्षेत्र के ग्राम धनिया में पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी कर सो रहा था। रात करीब एक बजे बाइक से दो लोग आए और आवाज देकर जगाया और खुद को पुलिसवाले बताकर नीचे उतरने के लिए कहा। पुलिस का नाम सुनकर ड्राइवर नीचे उतर आया। इसी दौरान इनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी।
दूसरा युवक चाकू लेकर खड़ा रहा। दोनों उसे धमकाने लगे। उन्होंने मोबाइल छीन लिया और फोन-पे का कोड नंबर ले लिया। शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। ड्राइवर ने उनकी बाइक का नंबर नोट कर लिया था। लुटेरों ने इस बीच उनके खाते से 21 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था।आरोपी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/21-thousand-robbed-from-truck-driver-after-claiming-himself-as-a-policeman-pistol-two-arrested-127736546.html
एक टिप्पणी भेजें