ओपन स्कूल से बारहवीं पास करने वाले छात्र अब भी कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। यहां फर्स्ट ईयर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। 30 तक एडमिशन होगा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के नतीजे सोमवार को जारी हुए। इसमें बारहवीं में करीब 57 हजार छात्र पास हुए हैं। ओपन स्कूल के नतीजे आने से
प्राइवेट कॉलेजों को भी फायदा होगा। जिन कॉलेजों में प्रवेश कम हुए हैं वहां कुछ सीटें और भर जाएगी।
शिक्षाविदों का कहना है कि कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अगस्त से चल रही है। कोरोना संक्रमण का असर प्रवेश पर भी पड़ा है। सरकारी कॉलेजों में प्रवेश अच्छा रहा लेकिन कई प्राइवेट कॉलेजों में सीटें खाली है। इसे देखते हुए दाखिले की तारीख बढ़ायी गई। अब ओपन बोर्ड के नतीजे आ गए हैं। इससे पास हुए छात्रों के पास भी प्रवेश का अवसर है। वे पात्रता के अनुसार नियमित छात्र के रूप में प्रवेश ले सकते हैं। सरकारी कॉलेजों में सीटें मिलना मुश्किल है, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों में अब भी सीटें मिल सकती है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर 24 सितंबर से शुरू होगी। तयशुदा शेड्यूल के अनुसार 30 तक प्रवेश होंगे। गौरतलब है कि इस बार ओपन बोर्ड की मुख्य परीक्षा असाइनमेंट पद्धति से हुई। इसकी वजह से रिजल्ट भी पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। इस बार बारहवीं में 92.26 छात्र पास हुए। बारहवीं की परीक्षा के लिए 69,561 छात्रों ने असाइनमेंट लिया था, इसमें से 62136 छात्रों के नतीजे जारी हुए। इसमें से 29322 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। जबकि 21072 छात्र द्वितीय व 6874 छात्र तृतीय श्रेणी से पास हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/students-who-pass-through-the-open-board-can-get-admission-up-to-30-127744948.html
एक टिप्पणी भेजें