कोरोना से प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 3842 और रायपुर में 672 नए मरीज मिले। राज्य में 17 मरीजों की मौत हुई, इनमें रायपुर से 5 मौतें है। राजधानी में कोरोना का इलाज कर रहे एक डाक्टर के युवा भाई की भी मौत हो गई। वह जिम ट्रेनर था। नए केस के बाद प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 81,619 हो गई है। एक्टिव केस 36,580 हैं। वहीं रायपुर में मरीजों की संख्या 26,119 पहुंच चुकी है। नेहरू मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक विभाग की एचओडी दोबारा कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। 2 महीने पहले भी वे पॉजिटिव आई थीं। यही नहीं उनके कार्डियोलॉजिस्ट पति भी दोबारा संक्रमित हुए हैं। उनके साथ दोनों बच्चे भी पॉजिटिव आए हैं। बच्चे पहली बार संक्रमित हुए हैं। अंबेडकर में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर संक्रमित हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में अंबेडकर के अलावा 20 से ज्यादा डॉक्टर पॉजिटिव मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/3842-new-cases-and-17-deaths-80-thousand-patients-and-active-cases-exceed-36-thousand-in-the-state-127732760.html
एक टिप्पणी भेजें