गो-हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन में 2 गांवों में गो-हत्या की वारदात

बतौली थानांतर्गत गोविंदपुर गांव में गो-हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं यह मामला अभी शांत हुआ ही नहीं था कि तरागी गांव में एक और गाय की हत्या का मामला सामने आया है।

क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में हुई गो-हत्या के मामले में पुलिस ने 5 लोगों हिरासत में लिया है। रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया।

पुलिस ने बासेन गांव निवासी आरोपी रमेश, मुकेश एक्का, इलियास बेग, राम वरिकीस तिग्गा, अर्जुन एक्का के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। शनिवार को गोविंदपुर गांव निवासी बसंत यादव ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी बछिया बासेन गांव निवासी एक आरोपी को पालने दी थी, जिसकी आरोपियों के हत्या कर दी।

गो-हत्या की जानकारी होते ही भाजपा नेताओं के साथ ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ले ही रही थी कि बतौली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तरागी से एक और गो-हत्या का मामला सामने आया है।

बड़ी संख्या में लोगों ने बतौली थाना जाकर नारेबाजी कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। तरागी गांव निवासी श्यामलाल नागेश ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसकी गाय की हत्या कर गो-मांस खा गया। श्यामलाल ने बताया आरोपी और उसके साथी आए और गाय पालने की बात कहते हुए 600 रुपए में 19 सितंबर को गाय खरीदकर ले गए।

इसके बाद गांव के लोगों ने जानकारी दी कि किसी ने तुम्हारी गाय की हत्या कर दी है। यह सुनकर उसने घटना स्थल पहुंचकर गाय के सिर से पहचान की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजूराम, देवनाथ सिंह, जितेस्वर पाठक, अनिल गुप्ता व्यापारी संघ अध्यक्ष, विष्णु गुप्ता, निशांत गुप्ता (मोंटी), कलमू लकड़ा, द्वारिका सिंह, अलय त्रिपाठी, अनिल सोनी, सूर्यकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5 accused arrested in cow slaughter case, cow slaughter incident in 2 villages in 2 days


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/5-accused-arrested-in-cow-slaughter-case-cow-slaughter-incident-in-2-villages-in-2-days-127739005.html

Post a Comment

और नया पुराने