राजधानी में लॉकडाउन के दूसरे दिन पुलिस ने बेवजह सख्ती शुरू कर दी है। पहले दिन मंगलवार को सिर्फ इमरजेंसी वाले ही घरों से बाहर आए थे। इस दौरान जो बेवजह बाहर निकले थे, उन्हें समझाइश देकर भेज दिया गया, लेकिन बुधवार काे बहानेबाजी करने वालों को नहीं छोड़ा गया। ऐसे 24 लोगों के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में आपदा प्रबंधन, महामारी अधिनियम और आदेश उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है। इस दौरान 26 लोगों पर मोटरव्हीकल एक्ट तहत जुर्माना भी वसूल गया है। एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि अलग-अलग माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे घरों न निकले। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी और ई-पास वाले की आवागमन कर सकते हैं।
कई सड़कें वन-वे
लॉकडाउन में पुलिस ने शंकर नगर, लोधीपारा, तेलघानी नाका, स्टेशन रोड, समता कॉलोनी, अश्वनी नगर समेत कई मुख्य सड़कों को वन-वे कर दिया है।
धरसींवा में सबसे ज्यादा केस दर्ज
पुलिस ने सबसे ज्यादा धरसींवा थाने में केस दर्ज किया है। वहां बिना कारण घूमने वाले और मास्क नहीं लगाने वाले 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसी तरह तेलीबांधा में 4, कोतवाली में 3, गोलबाजार, खम्हारडीह, पुरानी बस्ती, गंज में 2-2 केस दर्ज किया गया है। डीडी नगर, विधानसभा और मंदिर हसौद में 1-1 केस दर्ज हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/police-bike-patrolling-in-gully-mahelle-case-on-55-of-needlessly-leaving-homes-127748009.html
एक टिप्पणी भेजें