(ठाकुरराम यादव) कोरोना काल में अभी सबसे ज्यादा चर्चा ऑक्सीजन को लेकर ही है और राजधानी की सारी एजेंसियों ने शहर में अलग-अलग जगह ऑक्सीजोन डेवलप करने में ताकत लगा दी है। हाल में कलेक्टोरेट के ऑक्सीजोन का विस्तार कर इसे लोगों के लिए खोल दिया गया। विस्तार के बाद यहां के पाथवे का एक चक्कर 1.39 किमी का है, अर्थात तीन चक्कर में 4 किमी का वाॅक होने लगा है।
अब तेलीबांधा थाने के सामने कबाड़ की तरह पड़ी सरकारी जमीन के कुछ बेहद पुराने ढांचे को तोड़कर वहां ऑक्सीजोन डेवलप करने की तैयारी शुरू हो गई। इसे लगे हुए तालाब से भी कनेक्ट किया जाएगा, जिसके चारों ओर शहर की बड़ी अवंति विहार कालोनी है। लगभग 8 एकड़ के इस ऑक्सीजोन को जनवरी-फरवरी में शुरू करने की तैयारी है।
इस ऑक्सीजोन पर नगर निगम 13 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहा है। यह प्लाट कृषि अभियांत्रिकी के पुराने दफ्तर और कुछ कमरों को तोड़कर खाली किया गया है। इससे लगा ढाई एकड़ का बड़ा तालाब है। इसी तालाब के ऊपर लक्ष्मणझूला बनेगा। यहां पहले से पुराने पेड़ हैं।
इसके अलावा पूरे प्लाट पर घना वृक्षारोपण होगा, ताकि सालभर में यह जंगल जैसा नजर आने लगे, जैसा कलेक्टोरेट का आक्सीजोन है। निगम के जोन-9 के अफसरों ने बताया कि अवंति विहार से आने वाली सड़क इससे जोड़ी जाएगी, ताकि लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो। जहां तक लक्ष्मण झूले का सवाल है, खारुन के बाद यह शहर का दूसरा होगा। बूढ़ातालाब में भी लक्ष्मण झूले का प्रस्ताव था, लेकिन बजट की वजह से उसे रद्द किया गया।
लोगों को मिलेगी शुद्ध हवा
^ शहर में कहीं भी ग्रीनरी की कमी नहीं होगी। राज्य सरकार और नगर निगम का प्रयास है कि शहर के चारों तरफ आक्सीजन बनाया जाए, जहां लोगों को शुद्ध हवा मिल सके। यह शहर का एक अच्छा पिकनिक स्पॉट होगा। यहां पर निगम ने काम शुरू कर दिया है। अगले साल तक यह लोगों को मिल जाएगा। एजाज ढेबर, मेयर, रायपुर
पिकनिक स्पॉट, अभी और जल्द
- कलेक्ट्रेट ऑक्सीजोन- 20 करोड़ तैयार
- बूढ़ातालाब- 40 करोड़ अगले साल
- तेलीबांधा- ऑक्सीजोन 13 करोड़ अगले साल
- मरीनड्राइव एम्यूजमेंट पार्क- 12 करोड़ दिसंबर
- रीडिंग ऑक्सीजोन- 18 करोड़ तैयार
- कटोरा तालाब- 12 करोड़ तैयार
- खारुन लक्ष्मण झूला व गार्डन- 18 करोड़ तैयार
- दलदल सिवनी एम्यूजमेंट पार्क- 10 करोड़ तैयार
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/oxygen-will-be-made-in-5-acres-in-front-of-telibandha-police-station-another-lakshman-jhula-preparations-to-start-in-january-february-127716840.html
एक टिप्पणी भेजें