छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे बस और ट्रक की टक्कर में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई की हालत गंभीर है। बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के गुंजाम से मजदूर स्लीपर बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे। यहां रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से बस की टक्कर हो गई। बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
बस की बॉडी एक तरफ से आधी अंदर दब गई थी, जिसके कारण मजदूर अंदर ही फंसे हुए थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद फंसे लोगों को निकाला। तब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से मेकाहारा ले जाया गया। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/6-labours-killed-more-than-20-injured-in-bus-and-truck-collision-in-chhattisgarh-raipur-bus-going-from-odisha-to-gujarat-127687732.html
एक टिप्पणी भेजें