जीएसटी कलेक्शन को लेकर जहां केंद्र को निराशा हाथ लगी है वहीं जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर राज्यों के विरोध के बीच छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर है। जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ ने अच्छी ग्रोथ हासिल की है। केंद्र ने मंगलवार को अगस्त माह में हुए टैक्स कलेक्शन के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक अगस्त 19 के मुकाबले इस साल जीएसटी कलेक्शन में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त 19 में जहां जीएसटी कलेक्शन 1873 करोड़ था वहीं इस साल 1994 करोड़ है। टैक्स कलेक्शन में छत्तीसगढ़ का रायपुर देश में तीसरे स्थान पर है। जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि अगस्त माह के लिए केंद्र और राज्यों के संयुक्त जीएसटी कलेक्शन में भी छत्तीसगढ़ अव्वल है। दूसरे अन्य राज्यों में निगेटिव ग्रोथ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/chhattisgarh-increased-by-6-in-august-gst-collection-raipur-third-in-the-country-127676113.html
एक टिप्पणी भेजें