बुनियादगंज टीओपी के पास हथियार के बल पर व्यवसायियों से 60 हजार लूटे

बेलगाम अपराधियों ने बुनियादगंज टीओपी के पास सरेआम विनय कुमार एवं विजेंदर कुमार नाम के फल व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट कर 60 हजार रुपए की लूट हथियार के बल पर कर अपराधी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। घायल व्यवसाई विनय साव को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध पीड़ित द्वारा बुनियादगंज थाना में लिखित शिकायत की गई है।

पीड़ित विनय साव ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच नीलामी में भाग लेने अपने भाई के साथ केदारनाथ मार्केट जा रहा था। बुनियादगंज टीओपी से महज 10 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए छह-सात की संख्या में रहे अपराधियों द्वारा मारपीट की गई।

लाइट को अपराधियों ने बुझा दिया था
इसके बाद हथियार के बल पर छिनतई की बताया कि अपराधियों द्वारा घटनास्थल के आसपास की लाइट को बुझा दिया गया था, ताकि पहचान नहीं हो सके। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व भी अपराधियों द्वारा प्रयास किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/manpur/news/60-thousand-looted-by-businessmen-on-arms-strength-near-buniyadganj-top-127704545.html

Post a Comment

और नया पुराने