पुसाैर के रहने वाले सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगभग साढ़े छह लाख रुपए पार कर दिए। शनिवार काे बैंक से रुपए निकालने पहुंचे एएसआई काे धाेखाधड़ी की जानकारी हुई। फकीरचंद्र सिदार ने बताया कि वह वर्ष 2019 में सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके स्टैट बैंक खाते में रिटायर्टमेंट और पेंशन के रुपए जमा थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फाेन कर एटीएम का नंबर पूछा था। इस पर उन्होंने बैंक जांचकर एटीएम कार्ड बंद करा दिया था। इसके बाद से खाता बराबर संचालित हाे रहा था। 27 अगस्त काे जब वह बैंक से रुपए निकालने के लिए पहुंचे ताे बैंक अफसरों ने आधार कार्ड लिंक कराने की बात कही थी।
उन्होंने उसी दिन आधारकार्ड अपने खाते से लिंक करा दिया था। इसके बाद उन्होंने पासबुक के माध्यम से जरूरत के लिए 50 हजार रुपए निकाले थे । खाते में 31 अगस्त तक शेष रकम थी । वह 5 सितंबर काे रुपए निकालने के लिए बैंक गए ताे बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि 3 सितंबर काे उसके खाते से किसी ने 6 लाख 44 हजार रुपए निकाले हैं। यह सुन उनके हाेश उड़ गए। उसने बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मियाें काे बताया कि उनके द्वारा रुपए निकाले ही नहीं गए हैं । तब बैंक अफसरों ने स्टेटमेंट दिखाया। मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/644-lakh-rupees-crossed-from-account-of-retired-asi-127693730.html
एक टिप्पणी भेजें