जांजगीर जिले में पुलिस ने एक 43 साल के सिरफिरे को पकड़ा है। इस व्यक्ति ने सिर्फ इस बात की वजह से 6 साल के बच्चे की जान ले ली, कि वो इसके घर के सामने से गुजरता है। रविवार को पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। वारदात 25 सितंबर को हुई थी। इस मामले में 55 साल के ज्वाला प्रसाद सारथी ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के मुताबिक ज्वाला का नाती जिगर अपने घर से बाहर खेलने के लिए जाता था।
बीच में कृष्ण कुमार साहू का घर भी है। घटना के दिन भी जिगर खेलने के लिए निकला जैसे ही वो कृष्ण के घर के बाहर से गुजरा, कृष्ण से उसे मारा। तू हमेशा इसी रास्ते से क्यों आता है कहते हुए वो 6 साल के बच्चे को पीटने लगा। पास ही रखे पत्थर को बच्चे पर पटक दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के साथ बच्चे को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस से बताया कि चिढ़ की वजह से कृष्ण ने पहले भी विवाद किया था, मगर इस बार उसके गुस्से की वजह से एक बच्चे की जान चली गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/killed-6-year-old-child-for-passing-through-front-of-house-janjgir-police-chhattisgarh-127758249.html
एक टिप्पणी भेजें