शहर की सड़कों पर हादसों को कम करने के मकसद से बड़े बदलाव किए जाएंगे। यह फैसला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। प्रशासन और पुलिस ने शहर के एक दर्जन से ज्यादा चौराहों की पहचान कर ली है। प्रमुख सड़कों डिवाइडर को बंद किया जाएगा। आधा दर्जन से ज्यादा सड़कों पर नए डिवाइडर बनेंगे इनमें रेलवे स्टेशन की सड़कें भी शामिल हैं। निगम की ओर से कई सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इसमें अंतरराज्यीय बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़कें प्रमुख हैं। पुलिस ने आउटर के सभी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर ली है। खासतौर पर टाटीबंध चौक से जाने वाली सड़कों पर नए ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे।
बैठक में सांसद, विधायकों, महापौर के साथ सभी बड़े अफसर शामिल हुए। सांसद सोनी ने अफसरों से कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने पर अफसरों को विशेष फोकस देना चाहिए। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे के काम में हो रही देरी में नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को फटकार भी लगाई। उन्होंने शहर के सभी सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को शुरू करने और उनकी लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। यह भी कहा गया कि कहीं भी कैमरा खराब न हो। कलेक्टोरेट के रेडक्रास सभा कक्ष में आयोजित बैठक में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन, एसएसपी अजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ डॉ गौरव कुमार सिंह, एडीएम विनित नंदनवार समेत कई अफसर मौजूद थे।
जानिए क्या होगा बदलाव
- - शहर के ऐसे चौक-चौराहों जहां अनाधिकृत गैप-वे हैं उन्हें बंद कर दिया जाएगा। खुले डिवाइडरों को भी बंद कर देंगे।
- - अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह कचना की ओर जाने वाली सड़क पर 50 मीटर तक नया डिवाइडर बनाया जाएगा।
- - अवंति बाई चौक को व्यवस्थित करने के लिए पहली बार वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएंगे और वहां चौड़ीकरण भी होगा।
- - सुभाषनगर नहरपारा से संजय गांधी चौक रेल्वे स्टेशन की ओर जाने वाले सड़क के अंतिम भाग का चौड़ीकरण भी जल्द।
- - रेल्वे स्टेशन के गेट नंबर 1 और 2 के बीच नए डिवाइडर बनेंगे। यहां सड़कों को दो भागों में बांटा जाएगा, ताकि दो रूट हो।
- - अनुपम नगर चौक से बीटीआई शंकरनगर की ओर जाने वाली सड़क पर 50 मीटर का नया डिवाइडर जल्द बनाया जाएगा।
- - अंतरराज्यीय बस स्टैंड से आसान सफर के लिए भाठागांव चौक से चांदनी चौक नेहरूनगर तक सड़क का चौड़ीकरण होगा।
- - वीआईपी रोड में सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड लिमिट बोर्ड की संख्या बढ़ाएंगे। साइकिलिंग के लिए अलग लेन बनाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/big-plan-to-prevent-accident-on-raipurs-roads-road-safety-committee-meeting-held-in-raipur-raipur-collector-ssp-mp-mla-127677991.html
एक टिप्पणी भेजें