सितंबर माह ग्रहों के राशि परिवर्तन को लेकर खास माना जा रहा है। ज्योतिषियों का मत है कि करीब एक दशक बाद ऐसी स्थित बन रही है कि इस माह 9 में से 5 ग्रह अपनी स्वराशि में हैं। सभी ग्रह अपनी स्वयं के अधिपत्य वाली राशि में होने पर अधिक बलशाली होते हैं और जिन राशियों पर उनकी दृष्टि होती है, उन पर अधिक असर डालते हैं। दूसरी ओर 23 सितंबर को राहू मिथुन से वृषभ में और केतु धनु से वृश्चिक राशि में पहुंचेंगे। यह दोनों ही 12 अप्रैल 2022 तक इन्हीं राशियों में रहेंगे। ज्योतिषियों का मत है कि 5 ग्रहों के अपनी राशि में होने से अब जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम आते दिखाई देंगे, वहीं राहू व केतु का राशि परिवर्तन आर्थिक मंदी में थोड़ी कमी लाएगा। कृषि के क्षेत्र में हालात सुधरेंगे और सरकारी क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे। महामारी में न्यूनतम कमी आती दिखने लगेगी।
दिखेंगे सकारात्मक परिणाम
ज्योतिषाचार्य डाॅ. दत्तात्रेय होस्केरे के मुताबिक एक दशक बाद इस माह 9 में से 5 ग्रह अपनी स्वयं की राशि में होंगे, जिसके ज्यादातर परिणाम सकारात्मक ही दिखाई देंगे। इसकी वजह यह है कि अपनी स्वयं की राशि में रहकर यह अशुभ परिणाम कम ही देते हैं। सूर्य वर्तमान में अपनी स्वयं की राशि सिंह मंगल मेष, बुध कन्या, बृहस्पति धनु व शनि मकर राशि में है। राहू-केतु के राशि परिवर्तन से सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे। शनि के 29 सितंबर को मार्गी होने पर महामारी का संकट कम होने की भी संभावना है। हालांकि, महामारी को कमजोर पड़ने में अप्रैल 2021 तक का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को सरकारी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलेंगे, जबकि निजी क्षेत्रों में अर्थ संकट की स्थिति बनी रहेगी। महिलाओं में साहस बढ़ेगा, किसानों की समस्याओं में गुरु व बुध के राशि परिवर्तन के बाद अगले माह से कमी आएंगी।
राशियों पर ऐसा प्रभाव
मेष- मिश्रित परिणाम मिलेंगे, किंतु साहस में वृद्धि होगी।
वृष- आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन- सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोग ठीक हो सकते हैं।
कर्क- धार्मिक यात्राएं होंगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
सिंह- कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां बढ़ेंगी। आय में भी इजाफा।
कन्या- कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। धन हानि की आशंका।
तुला- श्रम अधिक करना होगा। सफलता मिलने में देरी।
वृश्चिक- विद्यार्थियों को लाभ। दुर्घटना का भय रहेगा।
धनु- व्यापार में रुकावट। सेहत में सुधार की संभावना।
मकर- कर्ज छूटेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत।
कुंभ- पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। आय में कमी।
मीन- माता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/astrologers-claim-epidemic-will-decrease-and-employment-opportunities-will-increase-127713685.html
एक टिप्पणी भेजें