उफनती नदी पार करने के दौरान डीआरजी जवानों से भरी बस बही; कोई हताहत नहीं

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को डीआरजी जवानों से भरी एक बस उफनती नदी में बह गई। हादसा नदी पार करते नदी पर बने रपटा को पार करते समय हुआ। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी जवानों को सकुशल बचा लिया गया। घटना भैरमगढ़ ब्लॉक के नेलशनार और मिर्तर रोड के बीच हुई है।

हादसा होते देख आसपास मौजूद ग्रामीण बचाने के लिए पहुंच गई। तब तक कई जवान बस से किसी तरह बाहर निकले और साथियों को बचाने की जद्दोजहद शुरू हुई। जवानों ने कड़ी मशक्कत से अपने अन्य साथियों को बचा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान सोमवार को बस में एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे। बारिश के चलते इस समय नदी-नाले उफान पर हैं। भैरगढ़ ब्लॉक में नेलशनार और मिर्तुर रोड के बीच मीर्तुर नदी पार करने के दौरान रपटा पर बस तेज बहाव में बहने लगी। इससे पहले कि चालक संभाल पाता, बस रपटे से उतरकर नदी में चली गई।

ग्रामीणों के साथ मिलकर जवानों ने अपने साथियों को बचाया

हादसा होते देख आसपास मौजूद ग्रामीण बचाने के लिए पहुंच गई। तब तक कई जवान बस से किसी तरह बाहर निकले और साथियों को बचाने की जद्दोजहद शुरू हुई। जवानों ने कड़ी मशक्कत से अपने अन्य साथियों को बचा लिया है। फिलहाल बस को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी कमल लोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को डीआरजी जवानों से भरी एक बस उफनती नदी में बह गई। हादसा नदी पार करते नदी पर बने रपटा को पार करते समय हुआ। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी जवानों को सकुशल बचा लिया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/drg-personnel-bus-falls-into-swollen-river-in-chhattisgarh-bijapur-locals-use-rope-to-rescue-jawans-127739695.html

Post a Comment

और नया पुराने