अस्पताल पहुंचने से पहले ही कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, जीवनरेखा अस्पताल में भी एक मरीज की मौत

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए मरीजों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोज एक से दो लोगों की मौत हो रही है। मृतकों में ज्यादातर बुजुर्ग और दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। शनिवार शाम को छुरिया क्षेत्र से एक संक्रमित को पेंड्री स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराने लाया गया। मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई थी।


बताया गया कि उक्त मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। एंटीजेन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मेडिकल टीम ने लक्षण दिखने पर मरीज को अस्पताल रवाना कर दिया गया था पर उसकी मौत हो गई। इधर शहर के भरकापारा क्षेत्र निवासी एक कोरोना संक्रमित ने जीवनरेखा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


उक्त कोरोना संक्रमित को निजी अस्पताल में 9 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उक्त मरीज को भी सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 19 सितंबर की रात को उक्त मरीज का निधन हो गया। नगर निगम की टीम की मदद से परिजनों ने कोविड के प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया। वहीं छुरिया क्षेत्र के मृतक के शव को गृह क्षेत्र में भेजा गया, जहां स्थानीय प्रशासन की मदद से गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/corona-infected-broke-even-before-reaching-hospital-one-patient-died-in-jeevanrekha-hospital-127738929.html

Post a Comment

और नया पुराने