कोंडागांव के बनियागांव इलाके के पास गुरुवार रात सड़क हादसा हो गया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। इन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया है। मरने वाले युवक कौन हैं, इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है। घायल भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।
घटना की जांच कर रही पुलिस
हादसा नेशनल हाईवे 30 पर कोंडागांव से बनियागांव के बीच हुआ है। बोलेरो ने दो अलग-अलग बाइक में सवार दो-दो लोगों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सवार दो लोगों को चोट आई, गाड़ी के चालक का अब तक कोई पता नहीं चला है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/road-accident-in-kondgaon-of-chhattisgarh-4-people-died-in-accident-near-baniagaon-kondgaon-police-road-accident-127727563.html
एक टिप्पणी भेजें