अमित जोगी बोले आचार संहिता का अचार डालने में लगी कांग्रेस, मरवाही में ट्रक भरकर आई साड़ियां

मरवाही उपचुनाव की घोषणा होते ही अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अमित जोगी ने दावा किया है कि 90 हजार साड़ियों से भरा ट्रक पहुंच चुका है। इससे मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मरवाही में उपचुनाव की घोषणा होते ही किस प्रकार आचार संहिता का अचार डालने में कांग्रेस लगी है यह इस हरकत से समझ आ रहा है। अमित ने बताया कि नियमों के मुताबिक
बिना ई वे बिल के 50 हजार से अधिक का माल कहीं भी व्यापारिक रूप से नहीं आ-जा सकता। फिर भी क्षेत्र में यह हो रहा है। इस तरह से सामान का आना, इंगित करता है कि यह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए भेजा है।


अमित ने कहा कि यह पूरा सामान जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के स्वामित्व वाली बिंदेश्वरी पुरम कॉलोनी में उतारा जा रहा है। मतलब स्पष्ट है यहां से कांग्रेस इस सामान को लोगों तक भेजेगी। माल में ऊपर कोरबा लिखा हुआ है और यह सर्वविदित है कि जिले के प्रभारी मंत्री भी कोरबा से ही आते हैं। ई वे बिल 90000 साड़ियों का है जिसके दम पर कांग्रेसी मतदाताओं को ख़रीदना चाहते हैं। जिला और प्रदेश के निर्वाचन अधिकारियों को इसकी शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। यह दिखाता है कि वो सत्ताधारी दल के कितने दबाव में है। मैं निर्वाचन आयोग से इस मामले को संज्ञान में लेने की मांग करता हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो मरवाही की है। अमित जोगी ने इसी ट्रक को लेकर दावा किया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/amit-jogi-accuses-congress-of-violating-electoral-conduct-code-marwahi-by-election-2020-127764047.html

Post a Comment

और नया पुराने