प्रदेश में आज कई जगह बौछारें पड़ेगी कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने के आसार

प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की रात से बारिश शुरू हो जाएगी। इसी के साथ अगले एक-दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने के कारण छत्तीसगढ़ समेत देश के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार की रात से बारिश की स्थिति निर्मित हो गई है। मुख्य रूप से महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर, बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, सुकमा में चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की स्थिति बन गई है। वहीं शनिवार को भी राज्य में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बालोद में सबसे ज्यादा 49 मिलीमीटर बारिश हो गई।

तोकापाल में 45, पेंड्रा में 42, छुरा में 23, कवर्धा में 29, बोडला में 22, छुई खदान में 18, छुरियां में 19, फरसगांव में 17, मानपुर में 14, मैनपाट में 16, रायपुर में 12 मिलीमीटर बारिश हुई।


खाड़ी में फिर नया सिस्टम
मौसम विज्ञानियों का कहना है पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और दक्षिण पार्टी ओडिशा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा में चक्रवात है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा तेलंगाना और उससे लगे विदर्भ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है। एक पूर्व-पश्चिम विंड शियर जोन 16 डिग्री उत्तर में 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच है। एक द्रोणिका बिहार से दक्षिण अन्दरूनी ओडिशा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर है। मानसून द्रोणिका बरेली, फैजाबाद पटना, भागलपुर, मालदा और उसके बाद पूर्व उत्तरपूर्व की ओर असम होते हुए नागालैंड तक है। 19 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बस्तर तथा आसपास भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके असर से राज्यभर में अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/there-will-be-showers-in-many-places-in-the-state-today-due-to-heavy-rain-at-some-places-127732670.html

Post a Comment

और नया पुराने