पुनिया दोबारा बनाए गए छत्तीसगढ़ के प्रभारी, साहू-वोरा सीडब्ल्यूसी में नहीं

राष्ट्रीय कांग्रेस में मचे घमासान के बीच एआईसीसी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। सबसे चौकाने वाला फैसला अब तक दिग्गज रहे नेताओं को किनारे करने का रहा। लेकिन इन सब फेरबदल के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी रहे पीएल पुनिया को दोबारा कमान देकर छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस सरकार बनाने को तोहफा दिया गया है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा सीडब्ल्यूसी के सदस्य नहीं बनाए गए हैं। दरअसल प्रशासनिक अधिकारी रहे पुनिया ने
दलित नेता के रुप में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें जुलाई 2017 में बीके हरिप्रसाद के स्थान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। दोबारा प्रभारी बनाकर पार्टी काे और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएल पुनिया (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/punia-reconstituted-in-charge-of-chhattisgarh-sahu-vora-not-in-cwc-127710166.html

Post a Comment

और नया पुराने