शहर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में गुरुवार की शाम पुलिसकर्मी से पत्रकार को पीट दिया। घटना मास्क चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान हुई। पुलिसकर्मी ने गुस्से में आकर डंडा पत्रकार के पेट में घुसाने की कोशिश की और फिर इसी डंडे से पीटा। पत्रकार मनीष बाघ ने बताया कि दरअसल मास्क की जांच कर रही महिलाओं से जांच की कार्रवाई को लेकर बात हो रही थी, इसी बीच आकर एएसआई ने हमला कर दिया। पत्रकार ने अपना परिचय भी दिया मगर एएसआई ने नहीं सुनी। अब इस मामले में एएसआई जेपीएस ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है।
कुछ देर बाद इस मामले में महिलाओं को थाने लाकर एएसआई जेपीएस ठाकुर ने पत्रकार के खिलाफ शिकायत करने का दबाव बनाया। थाने में ही पुलिसकर्मी ने तेवर दिखाते हुए देख लेने की धमकी दी...। इस पूरी घटना से आक्रोषित पत्रकार राजेंद्र नगर थाने पहुंच गए। मामले की जानकारी एसएसपी अजय यादव को दी गई। उन्होंने इस मामले में विभागीय कार्रवाई का आश्वासन पत्रकारों को दिया। थाने में इस प्रकरण पर कार्रवाई की मांग के साथ पत्र दिया गया है। एएसआई जेपीएस ठाकुर के खिलाफ, अधिकारियों का सम्मान ना करने, बिना बताए ड्यूटी से गायब रहने के कई मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/journalist-assaulted-in-rajendra-nagar-police-station-area-of-raipur-charges-on-asi-jps-thakur-raipur-ssp-ajay-yadav-chhattisgarh-police-127681529.html
एक टिप्पणी भेजें