बीजापुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर माहौल गर्माया

गांव में सिंचाई विभाग के प्लॉट व ग्राम पंचायत बीजापुर की जमीन पर अतिक्रमण हटाने को लेकर माहौल गर्मा गया। पांच थानों से पुलिस बल माैके पर तैनात किया गया। बीजापुर गांव के सुमेरपुर बेड़ा मार्ग चौराहा के पास सिंचाई विभाग के प्लॉट व ग्राम पंचायत बीजापुर की जमीन पर लंबे समय से महेंद्रसिंह ने कब्जा कर रखा था।

इसे उपखंड अधिकारी बाली के आदेश पर प्रशासन के साथ मय पांच थानों की पुलिस सुमेरपुर, बाली, रानी, देसूरी, सादड़ी व फालना से मय जाब्ते के अतिक्रमण हटाया। इसके बाद वहां पर पंचायत का कब्जा कर बोर्ड लगाया गया है। मौके पर सरपंच मोनिकासिंह, नायब तहसीलदार कन्हैयालाल, पटवारी मोतीलाल सोलंकी, ग्राम विकास अधिकारी जगतसिंह चौहान, पुलिस प्रशासन मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The atmosphere over the encroachment in Bijapur heats up


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/bijapur/news/the-atmosphere-over-the-encroachment-in-bijapur-heats-up-127729667.html

Post a Comment

और नया पुराने