अब लोगों को कोरोना की जांच रिपोर्ट देर से नहीं मिलेगी। सरकार ने देरी की अव्यवस्था को दूर करने के मकसद ने नई सुविधा शुरू की है। अब इसके तहत लोगों को टेस्ट कराने के बाद उन्हें अपनी रिपोर्ट एक क्लिक पर मिल जाएगी। छत्तीसगढ के स्वास्थ्य विभाग और एनआईसी द्वारा एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल http://cghealth.nic.in पर जाकर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देख सकता है। यह सुविधा 5 तारीख के बाद शुरु हो जाएगी।
इस तरह देखें रिपोर्ट
इस पोर्टल को खोलकर उसके दांए तरफ ’चेक योर कोविड टेस्ट रिजल्ट’ में क्लिक करने पर उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर पूछा जाएगा जो उसने कोरोना जांच कराते समय दिया गया था। फिर उस नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे टाइप करने पर व्यू योर रिपोर्ट का ऑप्शन दिया जाएगा। इसे क्लिक करते ही सामने रिपोर्ट होगी, इसे सेव करके प्रिंट लिया जा सकेगा।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 1,998 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। 1,911 डिस्चार्ज हुए। कुल संक्रमितों की संख्या मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए। राज्य में कुल 690 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/corona-infected-people-of-chhattisgarh-will-get-online-report-after-test-government-created-portal-127743227.html
एक टिप्पणी भेजें