कोरोना मरीज ने स्वास्थ्यकर्मी को काटा, दूसरी तरफ बदसलूकी से गुस्साए डॉक्टर्स ने घेरा सीएमओ दफ्तर

भिलाई में सब कुछ ठीक नहीं है। मंगलवार की दोपहर एक कोविड सेंटर में मरीज और स्वास्थ्य कर्मी के बीच विवाद की खबर आई। मामला चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर सेंटर का है। यहां गुस्से में आकर एक कोविड संक्रमित मरीज ने सुमीत नाम के स्वास्थ्य के कर्मी के हाथ पर दांतों से काट लिया। अब सुमीत का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच कोविड सेंटर के प्रभारी कर रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में घटना हुई । संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर पहले ही नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर काम बंद किए हुए हैं। इस घटना ने उनके गुस्से को बढ़ा दिया है।


बदसलूकी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
दूसरी तरफ सोमवार को जिला प्रशासन के एसडीएम स्तर के अधिकारी के रीडर और भिलाई के डॉक्टर के बीच बात-चीत का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें संतोष त्रिपाठी नाम का जिला प्रशासन का कर्मचारी डॉ संजू दूबे को धमका रहा है । दरअसल संतोष त्रिपाठी कोविड पॉजिटिव आए, लेकिन एक और जांच में रिपोर्ट निगेटिव आ गई। डॉक्टर ने पुख्ता जांच करने को कहा और त्रिपाठी होम आइसोलेशन की अनुमति को लेकर अड़ गए।


संतोष ने डॉक्टर की खटिया खड़ी करने की धमकी दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसी मामले में मंगलवार को कई डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया और सीएमओ का दफ्तर घेरकर अब दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी मामला शांत करवाने की कोशिश में जुटे हैं मगर डॉक्टर्स फिलहाल मानने को राजी नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो दुर्ग की है। डॉक्टर्स नियमितीकरण और कोविड से मौत होने पर परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bhilai-coronavirus-news-update-health-worker-bitten-by-covid-patient-in-chandulal-chandrakar-memorial-hospital-127743084.html

Post a Comment

और नया पुराने