कमरे में मिली महिला और बच्चे की लाश, पति ने पुलिस से कहा- किसी ने मेरी पत्नी और बच्चे को मार डाला

बिलासपुर में शनिवार की शाम एक महिला और 11 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। घटना सकरी इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। यहां एक मकान से मां-बेटे की लाश बरामद की गई। किसी ने धारदार हथियार से दोनों को मार डाला। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने लाशें देखी और पुलिस को फोन पर हत्या की जानकारी दी। कोठाकोनी देवरीखुर्द निवासी 35 साल के रामेश्वर कौशिक यहां किराए से मकान लिया हुआ है। घटना में उनकी पत्नी सरिता कौशिक और बेटे अरमान को मारा गया है।

रामेश्वर नगर निगम जोन क्रमांक एक में बिजली से जुड़ा काम करते हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के भीतर महिला का शव बेड और उसके बेटे की लाश जमीन पर पड़ी थी। आस-पास बिखरे खून के छींटे वारदात के भयावह होने की कहानी कह रहे थे। पुलिस ने बताया कि महिला का मोबाइल घर पर नहीं मिला है।

कॉल करने पर उसमें रिंग बज रही है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या करने के बाद कोई फोन अपने साथ ले गया या फोन को फेंक दिया गया है। हत्या किसने और क्यों कि इसका जवाब महिला के पति ने भी नहीं दिया, फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो बिलासपुर की है। हाउसिंग बोर्ड के इस मकान में जब महिला का पति आया तो लाशें इसी तरह पड़ी थीं। आस-पास के लोग इस घटना के बाद डरे हुए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/murder-in-bilaspur-corpse-of-woman-and-child-found-in-room-husband-told-police-someone-killed-my-wife-and-child-sakri-police-housing-board-murder-bilaspur-chhattisgarh-127688263.html

Post a Comment

और नया पुराने