इंद्रावती भवन में कोरोना से तीसरी मौत को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा, कंटेनमेंट जोन बनाने की मांग

नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में कोरोना से तीसरी मौत के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। विभागाध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इंद्रावती भवन में दोपहर में उग्र प्रदर्शन किया। वहीं, विभागाध्यक्ष की ओर से शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर संयुक्त मोर्चा ने हल्ला बोल कार्यक्रम करने की चेतावनी दी है। साथ ही इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग भी रखी है।
संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमोद श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंद्रावती में संक्रमण फैलाने के लिए भवन में पदस्थ कई विभाग प्रमुख जिम्मेदार है। शासन ने स्पष्ट आदेश जारी कर 33 प्रतिशत कर्मचारियों से कार्यालय संचालित करने निर्देश जारी किए थे, लेकिन इन अधिकारियों ने उक्त आदेश का पालन नहीं करते हुए 80 से 100 प्रतिशत कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया। इसके कारण बसों में भीड़ बढ़ने से संक्रमण तेजी से फैल गया। विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए शासन को लगातार अवगत करने के बाद भी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।

नोडल अफसर नियुक्त करने मांग
शासन से कई माह से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की जाती रही लेकिन सरकार ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया। प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख को शासन के निर्देश का पालन करने अनुरोध किया। कहा कि लोगों को परेशानी न हो इसका भी हम ख्याल रखना चाहिए। सभा का संचालन पुरूषोत्तम पमनानी ने किया। इस दौरान भारी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

मंत्रालय में कोरोना की जांच 10 से
नवा रायपुर में तीन सितंबर से होने वाली कोरोना जांच स्थगित कर दी गई है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के देहावसान की वजह से प्रदेश में 6 सितंबर तक राजकीय शोक है। इस वजह से हेल्थ कैंप अब दस सितंबर को लगेगा। रजिस्ट्रार एनपी मरावी के अनुसार महानदी भवन के सेकंड फ्लोर में एलोपैथिक अस्पताल में कोरोना जांच की व्यवस्था की जा रही है। मालूम हो कि मंत्रालय में डेढ़ हजार कर्मचारी हैं। इनमें से में अब तक करीब डेढ़ दर्जन कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। ये सीएम सचिवालय, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, एनआईसी आदि में कार्यरत हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anger among employees over Corona's third death at Indravati Bhavan, demand for creation of containment zone


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/anger-among-employees-over-coronas-third-death-at-indravati-bhavan-demand-for-creation-of-containment-zone-127680067.html

Post a Comment

और नया पुराने