मजदूर पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला, सीसीटीवी कैमरे लगाने के काम में जुटे थे, तभी हुई घटना

शहर में सोमवार को एक श्रमिक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। श्रमिक को बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा और चाकू मारकर फरार हो गए। मजदूर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने बताया कि स्मार्ट सिटी महादेव घाट पुलिस और चौक के पास कैमरा लगा रही है। वहां पर एक दर्जन से ज्यादा मजदूर अंडरग्राउंड केबल बिछा रहे हैं। जिसमें मूलत: सागर का रहने वाला वीरेंद्र यादव भी इसी काम में लगा हुआ है।

वह एचडीडी मशीन का ऑपरेटर है। रात वह अपने साथियों के साथ काम कर रहा था। तभी वहां पर बाइक से कुछ युवक आए। युवक वहां काम कर रहे मजदूरों से उलझ गए। उन्हें से गाली गलौज करने लगे। यह देखकर वीरेंद्र आया और उसने मामले को शांत कराने की कोशिश की। युवकों ने मारपीट शुरू कर दी तो वीरेंद्र ने बीचबचाव किया। एक युवक ने चाकू निकाला और वीरेंद्र के जांघ में दो वार किए। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वीरेंद्र वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। मजदूरों ने अपने अधिकारियों को सूचना दी और वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछले दो महीनों में रायपुर में चाकूबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ज्यादातर मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/worker-attacked-with-knife-in-raipur-in-dd-nagar-police-station-area-raipur-crime-police-chhattisgarh-127739881.html

Post a Comment

और नया पुराने