पालिका अध्यक्ष ने सीसी सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

शहर के इमलीभाठा मुक्ति धाम पहुंच मार्ग का डेढ़ लाख की लागत से कांक्रीटीकरण सड़क बनाने नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने शनिवार को भूमि पूजन किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और पार्षद ने मुक्ति धाम का जायजा लिया। पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को नहर पुलिया से लेकर मुक्ति धाम गेट तक कांक्रीटीकरण करने के निर्देश दिए।

पालिका अध्यक्ष ने कहा निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता पूर्ण होने की बात कही। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर निर्माण लागत और बढ़ाया जाएगा लेकिन मुक्ति धाम तक सड़क निर्माण जरूरी है। पालिका अध्यक्ष ने जल्द ही नए नाली निर्माण करवाने का भरोसा दिया।

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। यह ग्राम पंचायत बेमचा के सैकड़ों ग्रामीणों का सीधा और आसान मार्ग है। नहर के पास हमेशा
जलजमाव एवं कीचड़ पसरा हुआ रहता है, जिससे गांव और मुक्ति धाम आने जाने में समस्या बनी रहती है। इन परेशानियों को देखते हुए पार्षद राहुल चंद्राकर और नागरिकों की मांग पर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/municipality-president-did-bhoomi-pujan-for-cc-road-construction-127717530.html

Post a Comment

और नया पुराने