स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बुधवार को राजधानी एवं आसपास मोहल्ला कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। अफसर उन्हें कचना, फुंडहर, पुरैना तालाब, कबीर नगर और लाखेनगर की मोहल्ला कक्षाएं दिखाने ले गए। दो शिक्षकों की मौत और कई शिक्षकों के कोरोना पाजीटिव आने की वजह से 17 में से कई क्लस्टरों में राजधानी में कक्षाएं बंद करनी पड़ी हैं। पालकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया।
मंत्री के साथ वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, डीईओ जीआर चन्द्राकर, भारत स्काउट गाइड जिला संघ के जिला आयुक्त सुरेश शुक्ला, यूआरसी शिरीष तिवारी भी थे। सुबह सबसे पहले कचना में साहू सार्वजनिक भवन में शिक्षिका सुनीला फ्रेंकलीन की कक्षा का अवलोकन किया। इसके बाद फुंडहर में सामुदायिक भवन में डॉ. वंदना अग्रवाल एवं साथी शिक्षक मूर्तिकला, रेत की मूर्ति, ड्राइंग शीट पर चित्रों से बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रही थी। पुरैना तालाब के पास शिक्षिका कविता आचार्य द्वारा लाउडस्पीकर से पाठ्यपुस्तक के इंग्लिश पोयम्स को सिखाने का अनोखा तरीका देखा । कबीर नगर के सामुदायिक भवन में रीता मंडल एवं शिक्षा सखियों की “नाट्यशैली“ की कक्षा का अवलोकन कर बच्चों से चर्चा की। अवलोकन दल ने लाखेनगर तालाब किनारे ममता अहार मेडम की गीत-संगीत के मनोरंजक तरीके से शिक्षा प्रदान करते पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/tekam-spoke-to-the-children-of-tehran-para-127726582.html
एक टिप्पणी भेजें