दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। उनके परिजन को भी बेरहमी से पीटा। नक्सलियों ने सड़क पर फेंके गए शवों के पास बैनर लगाकर उन्हें गोपनीय सैनिक बताया है। उधर, एसपी अभिषेक पल्लव ने मारे गए ग्रामीणों के सैनिक होने से इनकार किया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। परिजन मारे गए युवकों में से एक की शादी तय कर लौट रहे थे।
किरंदुल थानाक्षेत्र के तोकापारा निवासी ग्रामीण बेटे अशोक कुंजम की शादी तय करने के लिए बीजापुर के डूडी टुन्नार गए थे। वहां से लौटने के दौरान शुक्रवार सुबह नक्सलियों ने हरेली गांव के पास उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बंदा कुंजम, अशोक कुंजम सहित उनके परिजन से मारपीट शुरू कर दी।
नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या के लिए एसपी को बताया जिम्मेदार
नक्सलियों ने अशोक कुंजम और बंदा कुंजम की हत्या कर दी। शव के पास नक्सलियों ने एक बैनर भी लगा दिया। इसमें दोनों को गोपनीय सैनिक बताया गया। साथ ही लिखा है कि इनकी हत्या के लिए एसपी अभिषेक पल्लव जिम्मेदार हैं।
ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
घटना के बाद से आसपास के गांव के ग्रामीणों का गुस्सा नक्सलियों पर फूट पड़ा। सभी ग्रामीण थाने पहुंच गए हैं और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दोनों युवकों के शवों को भी थाने लाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी नक्सलियों को लेकर आक्रोश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/naxal-kills-villager-in-chhattisgarh-dantewada-127684701.html
एक टिप्पणी भेजें