पिल्ले, विज और जुनेजा प्रमोट, प्रदेश में अब चार डीजी, गुप्ता का लिफाफा बंद

राज्य सरकार ने अपने तीन वरिष्ठ पुलिस अफसरों तो पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक बनाना तय कर दिया है। विभागीय पदोन्नति समिति ने यह फैसला लेकर फाइल बुधवार को मुख्यमंत्री को भेज दी है। कुछ हफ्तों पहले इस समिति की बैठक हुई थी।
इसके तहत एडीजी संजय पिल्लै, आर के विज, और अशोक जुनेजा को डीजीपी बनाना तय हो गया है। बीजेपी सरकार द्वारा प्रमोशन के बाद डिमोट किए गए एडीजी मुकेश गुप्ता के निलंबित होने की वजह से उनकी पदोन्नति पर फैसला लिफाफे में बंद रखा गया है। इस वजह से अशोक जुनेजा को भी प्रमोट किया जा रहा है। जो कि मुकेश गुप्ता से जूनियर हैं। इससे पहले प्रदेश के दो सीनियर आईपीएस को डायरेक्टर जनरल के पद पर प्रमोट करने के लिए केंद्र ने दिसंबर में ही अनुमति दे दी है, लेकिन सरकार ने अब तक उन्हें प्रमोट नहीं किया। दोनों की वजह से आधा दर्जन और अफसरों का प्रमोशन रुक गया है। इसके बाद राज्य सेवा के दर्जनभर अफसरों का आईपीएस अवार्ड भी होना है। गृह विभाग के अफसर इस मसले पर कोई जानकारी देने से भी बच रहे हैं।
रमन सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस संजय पिल्लै, आरके विज और मुकेश गुप्ता को अक्टूबर 2018 में डीजी के पद पर प्रमोट किया था। उस समय एएन उपाध्याय डीजीपी थे। उनसे सीनियर गिरधारी नायक डीजी जेल व होम गार्ड्स थे और डीएम अवस्थी स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन थे।कांग्रेस सरकार बनने के बाद सितंबर 2019 को पिल्लै, विज और गुप्ता के प्रमोशन को केंद्र सरकार की सहमति नहीं होने के कारण निरस्त किया गया। हालांकि इसके बाद पिल्लै और विज के लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई, जो दिसंबर में मिल गई, लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया है। फिलहाल राज्य में डीजीपी अवस्थी के अलावा उनसे एक साल जूनियर स्वागत दास ही डायरेक्टर जनरल रैंक के हैं। दास इंटेलिजेंस ब्यूरो में एडिशनल डायरेक्टर हैं। ऐसी स्थिति में डीजी रैंक के तीन पद खाली हैं।

इनके बाद गुप्ता होंगे एडीजी
दो सीनियर आईपीएस के प्रमोशन पर फैसला नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान अशोक जुनेजा को हो रहा था। जुनेजा 89 बैच के आईपीएस हैं और एडीजी नक्सल ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पिछले साल ही वे 30 साल की सेवा पूरी कर डायरेक्टर जनरल पद के लिए पात्र हो गए हैं, लेकिन उनके प्रमोशन के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आईजी प्रदीप गुप्ता का एडीजी प्रमोशन अटका हुआ है। इसी तरह टीआर पैकरा आईजी और आरएन दाश, बीएस ध्रुव व टी. एक्का का डीआईजी पद पर प्रमोशन लंबित है। इस पर भी गृह विभाग की ओर से कार्यवाही शुरू नहीं की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Puppies, Vij and Juneja Promot, now four DGs in the state, Gupta's envelope closed


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/puppies-vij-and-juneja-promot-now-four-dgs-in-the-state-guptas-envelope-closed-127706465.html

Post a Comment

और नया पुराने