बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए समेत अन्य ग्रेजुएशन के पाठयक्रमों में दाखिले के लिए तीसरा चरण शुरू है। प्रवेश के लिए शुक्रवार 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इसके अनुसार 5 सितंबर को कॉलेजों से मेरिट लिस्ट जारी होगी। शिक्षाविदों का कहना है कि पहले भी जिन्होंने आवेदन किया है उन्हें भी प्रवेश के लिए अवसर दिया जाएगा।
कॉलेज मेरिट सूची के अनुसार प्रवेश देंगे। इससे पहले, फर्स्ट ईयर में दाखिले की प्रक्रिया पिछले महीने से शुरू है। सरकारी कॉलेज व प्राइवेट कॉलेजों में बीए व बीकॉम की सीटें अब भी खाली है। जबकि सरकारी कॉलेजों में साइंस की सीटें लगभग भर गई है। खाली सीटों के लिए शनिवार को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके अनुसार 8 सितंबर तक प्रवेश होगा। शिक्षाविदों का कहना है कि यह सब कुछ इस पर निर्भर करेगा कि तीसरे चरण में प्रवेश के लिए कितने छात्रों ने आवेदन किया है। पहले चरण में करीब 87 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। लेकिन फिर भी सीटें खाली रह गई थी। दूसरे चरण में आवेदनों की संख्या कम रही। तीसरी लिस्ट के अनुसार सरकारी कॉलेजों की अधिकांश सीटें भर सकती है। वहीं दूसरी ओर प्रवेश के लिए 8 सितंबर के बाद भी एक और अवसर दिया जा सकता है। इसकी भी संभावना है। गौरतलब है कि रविवि से जुड़े करीब 135 कॉलेजों में फर्स्ट ईयर के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर और पीजी में प्रवेश को लेकर जल्द सूचना जारी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/list-of-admission-for-graduation-including-ba-bcom-and-bsc-tomorrow-application-even-today-127683505.html
एक टिप्पणी भेजें