दलेर मेहंदी तक पहुंचा रायपुर के कोरोना अस्पताल में डांस का वीडियो, कहा- मेरा पसंदीदा गाना तुनक-तुनक.. खुशियां फैला रहा है, देखकर अच्छा लगा

शहर के एक कोविड सेंटर का वीडियो बॉलीवुड और पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी तक जा पहुंचा। इस वीडियो में रायपुर के कोरोना संक्रमित लोग पंजाबी सॉन्ग तुनक-तुनक तुन दादादा, सॉन्ग पर दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं। दैनिक भास्कर ने वीडियो के सामने आते ही इस खबर को पाठकों तक पहुंचाया था। अब यह वीडियो दलेर मेहंदी ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा- मेरा पसंदीदा गाना तुनक तुनक खुशियां फैला रहा है देखकर अच्छा लगा। दलेर ने संक्रमित लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की।


बिलासपुर आईजी ने भी शेयर किया वीडियो
रायपुर के कोविड सेंटर के इस वीडियो में लोग पंजाबी गाने पर भांगड़ा करते हुए, मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में केक और जन्मदिन का जश्न दिख रहा है। इस वीडियो को बिलासपुर के आईजी दिपांशू काबरा ने भी शेयर किया। काबरा ने लिखा मेहंदी के गानों पर दो मिनट डांस करने से बड़ी-बड़ी निगेटिविटी दूर हो जाती है। इसी वीडियो को दलेर मेहंदी ने शेयर किया। रायपुर की मेडिकल अफसर मीरा बघेल ने कहा कि सेंटर में मरीजों का तनाव दूर करने उन्हें सामान्य माहौल देने के लिए ऐसी एक्टिविटी कराई जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो रायपुर के कोविड सेंटर की है। अपने साथी का जन्म दिन मनाकर कोरोना संक्रमितों से जबरदस्त डांस किया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raipur-coronavirus-news-punjabi-singer-daler-mehndi-on-chhattisgarh-covid-hospital-video-127681409.html

Post a Comment

और नया पुराने