पति-पत्नी गए काम पर, पीछे से घर में घुस आए चोरों ने पार कर दिए सारे गहने और लॉकर में रखा कैश

शहर की एक दंपति चोरी की घटना का शिकार हो गई। जब पति-पत्नी अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गए तो चोरों ने इस घटना को अंजाम दे डाला। घर में रखे सारे गहने और नकद लेकर फरार हो गए। जब महिला शाम को घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो कपड़े और दूसरा सामान बिखरा हुआ था। शनिवार देर रात इस मामले की शिकायत खमतराई पुलिस से की गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


शिवानंद नगर सेक्टर 3 की रहने वाली भारती वरू ने बताया कि वो समता कॉलोनी के एक पार्लर में काम करती हैं। शनिवार को सुबह 8 बजे काम पर जाने के लिए निकली। करीब 11 बजकर 30 मिनट पर मेरे पति नरेश वलमजी वरू भी दफ्तर चले गए। हम दोनों जब शाम 5 बजे लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। सोने के 2 मंगलसूत्र, 4 अंगूठी, 1 जोड़ी झुमका, 4 सोने की चुडियां, छोटा लॉकेट, टाप्स और तीन कड़े मिला कर कुल 1 लाख 20 हजार के जेवर और 15 हजार रुपए कैश, चांदी के जेवर वगैरह सब चोरी हो चुके थे। अब इस मामले में पुलिस इलाके के निगरानीशुदा बदमाशों से पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो रायपुर के खमतराई थाने की है। पुलिस इस मामले में चोरों के कुछ गैंग की तलाश में है, इसी इलाके में और भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/theft-incident-in-khamtarai-police-station-of-raipur-theft-in-shivanand-nagar-area-raipur-ssp-ajay-yadav-raipur-police-chhattisgarh-crime-127691280.html

Post a Comment

और नया पुराने