शराबी पति से परेशान होकर विवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

तमनार में एक विवाहिता ने शराबी पति से परेशान होकर शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में घर वाले उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां से हालत नाजुक देख डाक्टरों ने मेकाहारा रेफर कर दिया। रविवार काे मेकाहारा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायमकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मेकाहारा में भर्ती रजनी भारती (25) पत्नी महेश भारती ने 29 अगस्त की रात पति की हरकतों से परेशान होकर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। जिसकी रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को जानकारी देते हुए मृतका के घर वालों ने बताया कि महेश शराब का आदी है। शादी के बाद से ही उसे शराब पीकर परेशान करता था।

साथ ही मारता-पीटता भी था। इसी बात से रजनी परेशान थी, 29 अगस्त को भी महेश और रजनी के बीच विवाद हुआ। देर रात खाना खाने के बाद रजनी ने केरोसिन डालकर अपने आप को आग ली। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। काेतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पाेस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी तमनार ने बताया कि आग लगने से महिला की माैत की जानकारी मिली है। आवेदन और पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट के आधार पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/married-woman-set-fire-to-alcoholic-husband-dies-during-treatment-127693769.html

Post a Comment

और नया पुराने