सौतेले पिता पर लगा बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली पुलिस ने केस भेजा रायपुर पुलिस को

शहर के सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल संचालक पर उसकी सौतेली बेटी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस मामले में शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई थी। यह केस अब दिल्ली से रायपुर के सिविल लाइंस थाने भेजा गया है। महिला इस वक्त दिल्ली में ही रहती है। इस महिला के भाई रायपुर में रहते हैं। करीब 1 महीने पहले उन्होंने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत थाने में की थी। दरअसल महिला का अपने सौतेले पिता के साथ संपत्ति को लेकर भी विवाद चल रहा है। इन शिकायतों की भी जांच जारी है।


28 साल पुराना मामला
दिल्ली पुलिस में जिस घटना की शिकायत महिला ने की थी, वो 28 साल पुराना मामला है। सिविल लाइंस टीआई आरके मिश्रा ने बताया दिल्ली में रहने वाली 42 साल की महिला ने 74 वर्षीय सौतेले पिता पर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत में दावा किया गया है कि जब वह 14 साल की थीं, तब उसके सौतेले पिता ने उसका साथ यौन उत्पीड़न किया। वह उस समय कुछ नहीं बोल पाई।


वह बहुत डरी हुई थी। अब भी बार-बार वो घटना उसे याद आती है, ग्लानी का अहसास होता है इसलिए इतने साल बीतने के बाद शिकायत की है। महिला, बुजुर्ग की दूसरी पत्नी की बेटी है, जो शादी के बाद दिल्ली में रहती है। अब इस केस के सिलसिले में पुलिस महिला को रायपुर बुलाकर बयान लेगी। इस महिला के खिलाफ जो परिजन ने ब्लैकमेलिंग और संपत्ति विवाद की शिकायत की है उस सिलसिले में भी पूछताछ होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना में पुलिस को दोनों की पक्षों पर शक है, जल्द ही इस मामले में पूछताछ के बाद नए खुलासे हो सकते हैं। सिंबॉलिक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/complaint-filed-in-civil-lines-police-station-of-raipur-step-father-accused-of-sexual-abuse-of-daughter-raipur-civil-lines-police-delhi-police-child-sexual-abuse-127691330.html

Post a Comment

और नया पुराने