भारतीय संस्कृति की परंपरा और आस्था से जुड़ी बनावट और वास्तु शिल्प अब कपड़ों पर भी दिखाई देगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ के बुनकरों ने साड़ियों और वस्त्रों पर डिजाइन उकेरी है। जिसके बाद हथकरघा ने कपड़ों की नई श्रृंखला कौशल्या कलेक्शन लॉन्च किया है। इसमें माता कौशल्या को महिलाओं के आंचल में स्थान दिया गया है।
दरअसल, प्रदेश के ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार की पहल पर रायपुर के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर की बनावट और वास्तुशिल्प को कपड़ों में डिजाइन के लिए चुना गया। चंदखुरी को भगवान राम का ननिहाल माना जाता है। राज्य सरकार राम वन गमन पथ को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में जगह दिलाने के लिए काम कर ही है।
ऑनलाइन मार्केटिंग भी शुरू की गई, कोई भी खरीद सकेगा
मंत्री गुरू रुद्र ने बताया कि माता कौशल्या मंदिर परिसर में उकेरी गई वास्तुकला की छाप को हथकरघा के माध्यम से बुनकरों ने वस्त्रों व साड़ियों पर बुना है। बुनकरों के इस नए प्रयोग को हथकरघा विभाग ने कौशल्या कलेक्शन के नाम से लॉन्च किया है। बुनकरों और शिल्पियों के उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटिंग की व्यवस्था शुरू की गई है।
रेखा चित्रों से बुनकरों ने धागे से कपड़ों पर उकेरी कृतियां
प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने बताया कि कौशल्या मंदिर की दीवारों में उकेरी गई वास्तु कला से डिजाइन ली गई है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर की दीवारों की सजावट के डिजाइन का रेखा चित्र बनाकर बुनकरों को दिया गया था। इन डिजाइनों को रंग-बिरंगे रेशमी धागों से साड़ियों और वस्त्रों पर बुना गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/handloom-hathkargha-weaver-launches-clothing-new-series-of-kaushalya-collection-today-in-chhattisgarh-raipur-127708068.html
एक टिप्पणी भेजें