फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए शुक्रवार को नई लिस्ट जारी हुई। इसके अनुसार कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो चुका है। इसके बाद भी सीटें खाली रही तो प्रवेश की तारीख फिर बढ़ायी जा सकती है। प्रवेश का तीन चरण खत्म होने के बाद भी ग्रेजुएशन की बड़ी संख्या में सीटें खाली है। प्राइवेट कॉलेजों में तो आधी सीटें भी नहीं भरी है। इसलिए सबकी नजर चौथे चरण के प्रवेश पर है। शिक्षाविदों का कहना है कि चौथे चरण में प्रवेश के लिए कुछ दिन पहले आवेदन मंगाए गए थे। इसके अनुसार शुक्रवार को विषयवार छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। कॉलेज इसके अनुसार छात्रों को प्रवेश देंगे। शुक्रवार को नई लिस्ट व पुरानी लिस्ट के अनुसार छात्रों को प्रवेश दिए गए। एडमिशन की रफ्तार अब भी धीमी है। मेरिट में जितने छात्रों के नाम आ रहे हैं उनमें से प्रवेश के लिए कम छात्र संबंधित कॉलेज पहुंच रहे हैं। सरकारी कॉलेजों की स्थिति फिर भी अच्छी है। अच्छे सरकारी कॉलेजों में साइंस, कामर्स की सीटें लगभग भर चुकी है। लेकिन प्राइवेट कॉलेजों की स्थित अच्छी नहीं है। कुछ प्राइवेट कॉलेजों को छोड़ दिया जाए तो बड़ी संख्या में ऐसे कॉलेज हैं जहां 35 से 40 प्रतिशत तक ही प्रवेश हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/new-list-released-for-admission-to-first-year-date-may-increase-if-vacant-seats-remain-127710110.html
एक टिप्पणी भेजें