रायपुर में कपड़े उतरवाकर युवक को पीटने वाला एक और बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों का निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के रायपुर में युवक के कपड़े उतरवाकर पीटने वाले एक और बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, लेकिन इससे पहले शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला गया। कबीर नगर थाना पुलिस को अभी इनके एक और साथी की तलाश है।

आरोपी शंकर नगर निवासी अंकित मखीजा उर्फ गोल्डी (28) शुक्रवार को वाल्मीकि नगर के पास लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा था।

चाकू दिखाकर धमका रहा था, पुलिस ने धर दबोचा
जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी शंकर नगर निवासी अंकित मखीजा उर्फ गोल्डी (28) है। वह शुक्रवार को वाल्मीकि नगर के पास लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा था। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अंकित को धर दबोचा। इस मामले में एक और आरोपी सुनील मंढोतिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसके बाद अस्पताल से लेकर कोर्ट तक दोनों गुर्गों का जुलूस निकाला। वीडियो बनाने वाले तीसरे आरोपी भावेंद्र साहू उर्फ बूटी की तलाश जारी है।

अस्पताल से कोर्ट तक पैदल लेकर गई पुलिस
बताया जा रहा हे कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी रक्सेल गैंग के सदस्य हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसके बाद अस्पताल से लेकर कोर्ट तक दोनों गुर्गों का जुलूस निकाला। हालांकि अभी इस मामले में वीडियो बनाने वाले तीसरे आरोपी भावेंद्र साहू उर्फ बूटी की तलाश जारी है। साइबर सेल भी इस मामले की जांच कर रहा है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सुनील अपने एक साथी के साथ राणे नाम के युवक के बुरी तरह से पीटता हुआ दिख रहा है। राणे के कपड़े उतरवाकर डंडों, लात, घूसों से उसे पीटा गया है।

युवक के कपड़े उतरवाकर उसे बेरहमी से पीटा था आरोपियों ने
दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सुनील अपने एक साथी के साथ राणे नाम के युवक के बुरी तरह से पीटता हुआ दिख रहा है। राणे के कपड़े उतरवाकर डंडों, लात, घूसों से उसे पीटा गया है। वीडियो सामने आने पर शुरुआती जांच में पुलिस को राणे मिल गया। पता चला कि वीडियो मार्च माह का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायपुर में युवक के कपड़े उतरवाकर पीटने वाले एक और बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा था। दोनों बदमाशों का शहर में जुलूस निकाला गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/another-miscreants-arrested-who-beat-up-young-man-after-taking-off-clothes-in-raipur-chhattisgarh-police-took-out-the-procession-127685041.html

Post a Comment

और नया पुराने