शुक्रवार दोपहर 3 बजे देवरी नगर के बेरोजगार छात्रों ने शिक्षा मंत्री (भारत सरकार), एवं शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश सरकार के नाम, तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी को ज्ञापन दिया।
छात्रों ने मांग की है कि जल्दी ही रेलवे एनटीपीसी, लेवल वन की रुकी परीक्षाओं को करवाने एवं मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग एक, वर्ग दो, की नियुक्ति एवं वर्ग 3 की नियुक्ति नहीं हुई न ही परीक्षा हुईं। जल्द परीक्षा करवाने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो हक के लिए आंदोलन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/students-submitted-a-memorandum-to-the-education-minister-demanding-a-quick-examination-127687133.html
एक टिप्पणी भेजें