शनिचरी पानी टंकी शुक्रवार को सिर्फ इसलिए भर नहीं पाई,क्योंकि टंकी भरने के लिए लगाए गए चार मोटर पंपों में से दो के केबल चोर काट ले गए। रात को बिजली गुल रही, इसलिए मोटर पंप नहीं चले। सुबह सप्लाई के लिए वाल्व खोला गया, तो कुछ ही देर में नल बंद हो गए। तब पता चला कि दो मोटर पंप चल ही नहीं रहे हैं। जांच करने पर केबल कटा हुआ मिला। तांबे के तार की लालच में केबल चोरी से आज गोंड़पारा, गोल बाजार और नदी किनारे स्वीपर मोहल्ले के सैकड़ों घरों में पानी नहीं पहुंचा। हालांकि नल जल विभाग ने ट्यूबवेल के जरिए कुछ क्षेत्रों में सप्लाई का दावा किया है। टैंकर नहीं भेजे गए। कहा गया कि वार्ड के लोगों ने इसकी मांग नहीं की।
केबल चोरी की रिपोर्ट
नल जल विभाग के ईई अजय श्रीवासन ने बताया कि केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिचरी पानी टंकी की क्षमता 11.50 लाख लीटर है। इससे गोंड़पारा और पूरे बाजार वार्ड में सप्लाई की जाती है। पानी टंकी को भरने के लिए दो ट्यूबवेल पं मुन्नूलाल शुक्ल हाई स्कूल तथा शास्त्री हाई स्कूल परिसर में खुदवाए गए हैं। दोनों जगहों पर 2-2 मोटर पंप लगाए गए हैं। इनमें से दो स्थानों के 1-1 पंप के केबल की चोरी हो गई, जिससे सप्लाई प्रभावित हुई। एक अन्य जानकारी में उन्होंने बताया कि हेमू नगर में नाली निर्माण के दौरान नल कनेक्शन को क्षति पहुंची। इसका सुधार कराया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/cable-supply-cut-off-in-gondapara-thieves-who-cut-cable-in-the-dark-of-night-127732532.html
एक टिप्पणी भेजें