केवड़ाबाड़ी चौक के नजदीक डेयरी के संचालक कैलाश जायसवाल उर्फ काले ने शनिवार की देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन को खुदकुशी का पता रविवार की सुबह तब चला जब काले की पत्नी ने कुछ सामान लेने कमरे का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने परिजन से बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ढिमरापुर रोड स्थित गंगा नर्सिंग होम के पीछे रहने वाले कैलाश (35) पिता शंकर लाल का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे सीलिंग फैन पर लटका मिला । घरवालों की जब नजर पड़ी तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा ताेड़कर शव को बाहर निकलवाया।
थाने के एएसआई जगराम सिंह ने बताया कि काले व्यापार और आर्थिक मामलों को लेकर परेशान था। उसका पत्नी से तीन-चार दिनों से विवाद भी चल रहा था। मामूली मनमुटाव के कारण पत्नी से बात-चीत भी बंद थी। शनिवार शाम 7 बजे के करीब वह अपनी डेयरी दुकान से घर आया और कमरे में खुद को बंद कर लिया। पत्नी भी गुस्से में थी, इस कारण उसने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
सुबह पत्नी जब अपने कपड़े लेने कमरे गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोलने पर ऊपर रोशनदान से उसने झांक कर देखा तो पति का शव पंखे से लटकता दिखा। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि मृतक ने प्रेम विवाह किया था, काफी दिन से पति पत्नी में विवाद चल रहा था। मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/wife-had-a-quarrel-talk-was-closed-for-three-days-hanged-in-the-room-late-at-night-127693743.html
एक टिप्पणी भेजें