कोरोना की जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा फीवर क्लीनिक में व्यवस्था की गई है, जहां पर कोरोना के लक्षण आने पर जांच कराया जा सकता है।
आयुक्त सह नोडल अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर प्रतिदिन जोन आयुक्तों द्वारा फीवर क्लीनिक की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आयुक्त निर्देश दिए हैं कि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए इस संबंध में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर तत्काल इसकी सूचना दे। फीवर क्लीनिक में कोरोना की जांच की समय अवधि में वृद्धि की है। रोजाना सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक प्रथम पाली में और दोपहर 2 से शाम 5 बजे बजे तक द्वितीय पाली में टेस्टिंग व सैंपल लिया जाएगा।
जानिए, इन स्थानों पर दी गई है जांच की सुविधा
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत संचालित फीवर क्लीनिक, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसानगर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छावनी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुर्सीपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुनवानी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बापू नगर में संचालित है। फीवर क्लीनिक को रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/now-from-10-am-to-5-pm-corona-investigation-can-be-done-in-two-shifts-127769406.html
एक टिप्पणी भेजें