छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक कारोबारी के मकान में चोरी हो गई। चोर नगदी, गहनों सहित 10 लाख रुपए का सामान ले गए। घटना के समय कारोबारी अपने परिवार के साथ नए मकान में सोने के लिए गया था। वहां से लौटकर आया तो चोरी का पता चला। घटना 16-17 अक्टूबर की रात को गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड निवासी आदित्य शुक्ला का सबमर्सिबल पंप का कारोबार है। उन्होंने मारूति लाइफ स्टाइल कोटा में भी एक मकान ले रखा है। कारोबारी 16 अक्टूबर तक रात करीब 9 बजे अपने परिवार के साथ नए मकान में सोने के लिए गए थे। अगले दिन सुबह 9 बजे पुराने मकान में लौटे तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है।
सोने-चांदी के गहने, बर्तन, आईफोन भी ले गए चोर
अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आदित्य ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 10 लाख रुपए का सामान ले गए हैं। इसमें एक लाख रुपए नगद, सोने का रानी हार, नेकलेस, चूड़ियां, बिंदिया, अंगूठी, चेन, पैंडल सेट, ब्रेसलेट, चांदी के बर्तन, पायल, आईफोन, टीवी शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि एक से ज्यादा लोग चोरी में शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/robbery-in-businessman-house-in-chhattisgarh-raipur-thieves-took-away-10-lakh-rupees-jewelry-and-other-items-127828558.html
एक टिप्पणी भेजें