एक एसआई, 2 प्रधान आरक्षक, 3 आरक्षक सहित 6 संक्रमित, टीआई की रिपोर्ट निगेटिव

थाना के सभी अधिकारी, कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें 1 एसआई, 2 प्रधान आरक्षक, 3 आरक्षक सहित 6 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा टीआई सहित बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।

सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार में शनिवार को 17 लोगों ने एंटीजन टेस्ट कराया गया। सिविल डिस्पेंसरी प्रभारी डाॅ. विजय लहरे ने बताया कि पिछले 4 दिनों से लगातार आरडी एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है, जिसमें 7 अक्टूबर को 12 लोगों का टेस्ट हुआ था, जिसमें 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, 8 को 30 टेस्ट हुए थे, जिसमें से 4 लोग पॉजिटिव आये थे, 9 अक्टूबर को 43 टेस्ट हुआ था, जिसमें 9 पॉजिटिव एवं 10 अक्टूबर 17 लोगों ने टेस्ट कराया था, जिसमें 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, 7 से 10 अक्टूबर तक 4 दिनों में 102 टेस्ट हुए हैं, जिसमें से 20 संक्रमित मिले हैं।

पिछले 15 दिनों में नगर में लगभग 35 कोरोना पाॅजिटिव होम आइसोलेशन में है, जो होम आइसोलेशन के प्रभारी डॉ पी सिंह की निगरानी में हैं। शनिवार को सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार में डाॅ वाईके सोनी, श्याम कुमार साहू, झंन्नू बंजारे, रामनारायण उरांव द्वारा एंटीजन टेस्ट किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One SI, 2 head constables, 6 constables including 3 constables, reports of TI negative


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/one-si-2-head-constables-6-constables-including-3-constables-reports-of-ti-negative-127801775.html

Post a Comment

और नया पुराने