सट्टा-पट्टी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 3480 रुपए जब्त किया

साजा पुलिस ने 3480 रुपए, सट्टा-पट्टी के साथ आरोपी को गिरफ्त में लिया है। कोदवा चौक के पास रमेश बंजारे सट्टा-पट्टी लिख रहा था। इसकी सूचना पर साजा थाने की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को अंको पर से सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ गिरफ्त में लिया गया। आरोपी रमेश बंजारे पिता अवध बंजारे (40), चिखला थाना साजा के कब्जे से 3480 रुपए बरामद किया गया है। उसके खिलाफ जुआ एक्ट व धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा हरप्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक ढाल सिंह साहू, सउनि सुभाष सिंह व अन्य थाना स्टाफ का भूमिका रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/saja/news/one-accused-arrested-in-satta-patti-case-seized-rs-3480-127778857.html

Post a Comment

और नया पुराने