4.27 करोड़ रुपए से कॉलेज का बनेगा भवन, बीएसपी स्कूल में लग रही क्लास

नवीन कॉलेज खुर्सीपार में पढ़ने वाले छात्रों और यहां के स्टाफ को बड़ी सौगात मिलने वाली है। 4.27 कराेड़ रुपए की लागत से काॅलेज का भवन बनने वाला है। जहां पर्याप्त क्लास रूम, प्राचार्य रूम, एसेंबली हॉल सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। करीब ढाई एकड़ जमीन में कॉलेज का खुद का नया भवन का निर्माण होगा।
बता दें कि बीते करीब 5 साल से नवीन कॉलेज खुर्सीपार बीएसपी के स्कूल भवन में संचालित है। 2 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल ऑनलाइन भूमिपूजन करेंगे। वहीं भिलाई निगम क्षेत्र के 50 करोड़ रुपए के कार्यों की नींव भी रखेंगे।

अब छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा: देवेंद्र यादव
मेयर व विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, लंबे समय से कॉलेज के भवन के लिए मांग हो रही थी। इससे छात्रों को कॉलेज की बिल्डिंग मिल जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को कॉलेज भवन की नींव रखेंगे। कॉलेज की अन्य सुविधाएं भी बेहतर होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4.27 crore rupees college building, BSP school class


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/427-crore-rupees-college-building-bsp-school-class-127769388.html

Post a Comment

और नया पुराने