बेमेतरा जिले में शनिवार को 50 नए मरीजों की पहचान हुई है। सभी मरीजों को उपचार के लिए जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। सीएमएचओ ऑफिस के मुताबिक बेमेतरा के शहरी क्षेत्र से 1, वार्ड 17 से 1, वार्ड 4 से 1, वार्ड नंबर 20 से 3, मरीजों की पहचान की गई। इसी तरह बेमेतरा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से ग्राम पेंड्री से 2, ग्राम दाढ़ी से 3 मरीज, बेरला नगर पंचायत से वार्ड नम्बर 6 से 4 मरीज, आनंद गांव से 1, ग्राम पिरदा से 1, ग्राम सोढ़ से 2 मरीज व भरदा से 1, ग्राम बोरसी से 1 मरीज मिले हैं। साजा शहरी क्षेत्र से 1 मरीज, थान खमरिया से 18 मरीज, देवकर नगर पंचायत से 1, ग्राम अकोली से 2 मरीज मिले हैं।
नवागढ़ ब्लॉक में 4 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 3 पुरुष व 1 महिला शामिल हैं। इनमें से 2 मरीज संबलपुर से, 1 मरीज लालबन नवागढ़ से व एक मरीज मारो से मिले हैं। बेमेतरा जिले में वर्तमान में 583 मरीज एक्टिव बताए गए हैं। बेमेतरा स्वास्थ विभाग के अनुसार विभिन्न तरह के जांच में जिले में अब तक 1568 मरीजों की पहचान हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/saja/news/50-new-corona-patients-confirmed-in-bemetara-district-127778866.html
एक टिप्पणी भेजें