धमतरी में मछली पकड़ने के दौरान युवक ने शोर मचा रहा था, दोस्तों ने हत्या कर दी; एक साल बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में मछली पकड़ने के दौरान शराब के नशे में शोर मचाना युवक को भारी पड़ गया। दोस्तों ने ही युवक की लकड़ी के बेंत से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकले। करीब एक साल बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ सकी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, रुद्री रोड पर जैन सुपर मार्केट के सामने नाले में सितंबर 2019 में एक युवक मिला था। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन मौत हो गई। मर्ग कायम किया, लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि युवक की हत्या हुई है। शव की शिनाख्त अर्जुनी निवासी गोविंद यादव पुत्र गिरधारी लाल यादव के रूप में हुई।

सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की तो खुला मामला
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मोहल्ले के ही मुकेश यादव, धर्मेंद्र ढीमर, लोकेश नगारची, गिरधर विश्वकर्मा और हेमंत यादव पूरे दिन गोविंद के साथ थे। इस पर पुलिस ने उनकी डिटेल जुटाई और सभी से अलग-अलग पूछताछ की। पहले तो गुमराह करते रहे, फिर वारदात स्वीकार कर ली।

गोविंद को मारकर मोबाइल रख लिया, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद
आरोपियों ने बताया कि गोविंद को बाइक में बिठाकर नाले में मछली मारने गए थे। शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगा। शोर करने से मछलियां नहीं पकड़ में आ रहीं थी। आरोपियों ने गोविंद से मारपीट की और गुस्से में मुकेश ने वहीं पड़े लकड़ी के बेंत से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल लेकर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blind Murder In Dhamtari Solved | A Young Man Who Was Making Noise While Fishing In Chhattisgarh Dhamtari Was Killed By Friends; 5 Arrested After One Year


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/a-young-man-who-was-making-noise-while-fishing-in-chhattisgarh-dhamtari-was-killed-by-friends-blind-murder-solved-5-arrested-after-one-year-127821898.html

Post a Comment

और नया पुराने